शहीदों के सम्मान में निकाला गया तिरंगा यात्रा।

महराजगंज जौनपुर
अगस्त क्रांति के अमर शहीदों के सम्मान में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।यात्रा प्रयागराज मेन रोड स्थित बालिका डिग्री कालेज गेट से से बाज़ार होते हुए मेन रोड से ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद स्मारक में जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान अमर शहीदों के सम्मान में लोगों ने गगनभेदी नारे भी लगाए।साथ ही डीजे पर देश भक्ति गीत गूंजता रहा।आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद से भाजपा नेतृत्व ने हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान को मूर्त रूप दिया है।पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा नेता यादवेंद्र प्रताप लवकुश ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आम जन मानस में राष्ट्रवाद की अलख को जगाना है।यह भाजपा के शीर्ष आह्वाहन पर यात्रा निकाली जा रही है।यात्रा के दौरान सभी से हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, भाजपा नेता समाजसेवी रोहित सिंह,अमर पाल तिवारी सहित सैकड़ों यात्रा में रहे।