ओपिनियनजौनपुर

20 किलो 870 ग्राम नाजायज गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मीरगंज पुलिस की बड़ी सफलता

जौनपुर। थाना मीरगंज पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 870 ग्राम नाजायज गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रात्रि गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस टीम ने बभनियाँव-बादशाहपुर रोड स्थित ग्राम सेमरी हाईवे अंडरपास के पास से एक मारुति सुजुकी XL6 (UP32MV8782) के साथ दो आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरज गौतम पुत्र श्याममिलन निवासी लोहरियाँव थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 28 वर्ष तथा प्रज्ञादीप सागरवाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी रखवा बेलवा थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद गांजा और वाहन के साथ दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना मीरगंज पर मुकदमा संख्या 103/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। अभियुक्त सुरज गौतम के खिलाफ पूर्व में विभिन्न जनपदों में गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगेस्टर एक्ट, पाक्सो एक्ट, हत्या के प्रयास, डकैती, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वहीं, प्रज्ञादीप सागरवाल के खिलाफ वर्तमान में एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

इस सफल गिरफ्तारी में थाना मीरगंज के थानाध्यक्ष श्री विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुन्नीलाल कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल तारकेश्वर यादव, कांस्टेबल अरविन्द सिंह, रघुराज सिंह, पवन कुमार और रणजीत सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button