ओपिनियनकारोबारजौनपुरमनोरंजन

बदलापुर विधायक ने किया परशुराम द्वार का उद्घाटनः अमेरिका यात्रा से लौटने पर स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत।

जिले के बदलापुर के हरिहरपुर बछुआर में बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने परशुराम द्वार का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया। विधायक की अमेरिका यात्रा से वापसी पर स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय, जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे, कुंवर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा और जिला महामंत्री सुनील कुमार तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रोफेसर आर.एन. त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम की जन्मभूमि जौनपुर के लिए यह गौरव की बात है। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि बदलापुर विधानसभा में कुल दस प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इनमें से चार द्वारों का उद्घाटन किया जाना है। उन्होंने अमेरिका यात्रा के दौरान भारतवंशियों से मुलाकात की। विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी की मध्यस्थता से भारत-अमेरिका संबंधों के जल्द सुधरने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य बद्री नारायण शास्त्री, मधुकर तिवारी राम सहाय पांडेय, ज्ञानंजय सिंह अमित, उन्नत सिंह, गुड्डू प्रधान, संजय सिंह प्रधान, शनि शुक्ला, पूर्व प्रधान मनोज सिंह, राकेश तिवारी, विनोद तिवारी, अम्बुज तिवारी और प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश तिवारी समेत कई लोग उपस्थित रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button