ओपिनियनगोंडा

केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने जताया दुःख

गोण्डा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संसदीय क्षेत्र गोण्डा के मोतीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सीहागांव के एक ही परिवार के 9 सदस्यों सहित 11 व्यक्तियों की बोलेरो सरयू नहर पुल के नजदीक नहर में गिरने से निधन एवं चार अन्य के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

आज जनपद गोण्डा के इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलवा बहुता रेहरा पुल पर तेज रफ्तार बोलेरो के अनियंत्रित होने के कारण नहर में पलट जाने से 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मृत्यु हो गयी। ये सभी लोग मोतीगंज सीहागांव से पृथ्वीनाथ जलाभिषेक करने जा रहे थे। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि सभी पुण्य आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति ओम।
-बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व सांसद

यह बेहद दुखद घटना है। राहत व बचाव कार्य जारी है। मृतकों के परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी। लापता व्यक्ति की खोज के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
-प्रियंका निरंजन, जिलाधिकारी

हादसा हृदय विदारक है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी थी। हादसे की जांच कराई जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे के कारणों की सही जानकारी मिल सके।
-विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button