
मुंबईः एक्टर सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम का मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में आइडेंटिफिकेशन परेड हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सैफ अली खान के दोनों स्टाफ ने आरोपी की पहचान कर ली है। आरियामा फिलिप और जुनू ने वारदात की रात उन पर हमला करने वाले शख्स के तौर पर शरीफुल की पहचान की है।
शरीफुल इस्लाम ने घर में घुसकर सैफ पर किया था हमला
परेड के दौरान एक्टर के कर्मचारियों ने आरोपी शरीफुल इस्लाम की पहचान की है, जिसने अभिनेता के घर में घुसकर उन पर हमला किया था। सैफ अली खान पर शरीफुल इस्लाम ने हमला किया था, जिसकी पहचान बांग्लादेशी निवासी के रूप में की गई थी। अभिनेता को गंभीर चोटें आईं थी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई थी।
वारदात के तीन दिन गिरफ्तार हुआ था आरोपी
एक्टर पर हमला करने के आरोप में शरीफुल इस्लाम को तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों को संदेह था कि असली अपराधी को गिरफ्तार किया गया है या नहीं। आइडेंटिफिकेशन परेड में सैफ के कर्मचारियों अरियामा फिलिप और जुनू ने आरोपी की पहचान कर ली है। जिससे साबित हो गया है कि पुलिस ने सही व्यक्ति को पकड़ा था।
पुलिस ने कहा आरोपी के खिलाफ हैं कई सबूत
बता दें कि मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान चाकू से हमला करने के मामले के आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद के लिए बुधवार को आर्थर रोड जेल में पहचान परेड आयोजित की। अधिकारियों के अनुसार, शहजाद, जो कथित तौर पर चोरी करने के इरादे से सैफ के आवास में घुसा था। पुलिस ने कहा कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज और सकारात्मक चेहरे की पहचान परीक्षण सहित अपराध से उसे जोड़ने वाले मजबूत सबूत हैं।
परमजीत सिंह दहिया ने किया था ये दावा
मुंबई पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का चेहरा पहचानने वाला परीक्षण सकारात्मक आया। परीक्षण के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा व्यक्ति और मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक ही व्यक्ति होने की पुष्टि हुई है। पिछले महीने, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परमजीत सिंह दहिया ने उन अफवाहों का खंडन किया था कि आरोपी के फिंगरप्रिंट मेल नहीं खा रहे थे। उन्होंने कहा, “जब भी कोई आरोपी गिरफ्तार होता है तो उसके खिलाफ कई सबूत एकत्र किए जाते हैं। हमें आरोपी के खिलाफ कई मौखिक, शारीरिक और तकनीकी सबूत मिले हैं… हमने सही व्यक्ति को पकड़ा है।