अपना लखनऊउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

कोलकता में महिला डाक्‍टर के साथ दरिंदगी, देश भर के डाक्‍टर हड़ताल पर

लखनऊ। इंडिपेंडेंट वॉयस

कोलकता में एक महिला डाक्‍टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद देश भर के सभी डाक्‍टर आक्रोश में है। लखनऊ, दिल्‍ली समेत पूरे देश में डाक्‍टर अपनी सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। UP रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से हड़ताल का ऐलान किया गया।  

अकेले यूपी में 4 हजार से अधिक डाक्‍टर हड़ताल पर है। सुबह से ही KGMU, लोहिया, बलरामपुर में मरीज OPD में अपने इलाज के लिए भटकते रहे। वहीं, केजीएमयू में डाक्‍टरों ने काला फीता बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।

यूपी में 4 हजार DOCTER हड़ताल पर

कोलकता में महिला डाक्‍टर के साथ हुए रेप व मर्डर के बाद यूपी के डाक्‍टरों में सबसे अधिक आक्रोश दिखा। सुबह से ही KGMU, पीजीआई, लोहिया अस्‍पताल व बलरामपुर समेत अन्‍य अस्‍पतालों के 4 हजार से अधिक डाक्‍टर हड़ताल पर रहे।

इससे लखनऊ समेत दूसरे जिलों से आए सैकड़ों मरीजों को इलाज के लिए पूरे दिन भटकना पड़ा। सुबह से ही OPD समेत दूसरी मेडिकल की सेवाएं प्रभावित रही। हालांकि आपातकालीन मेडिकल सेवाएं जारी रही।

OPD में नहीं देखे जा रहे मरीज, डॉक्टरों की हड़ताल।

लखनऊ के अलावा राजधानी दिल्ली में घटना के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल रही। घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने ओपीडी में मरीज नहीं देखे। दिल्‍ली के RML, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग अस्पताल समेत आरएमएल में 1500 रेजिडेंट डॉक्टर्स ने धरना देकर विरोध दर्ज कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button